*दुर्भाग्यपूर्ण घटना*
➖➖➖➖➖➖
अयोध्या।
जिले के सोहावल chc में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब रुदौली सीएचसी की अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन को कुछ आशाओं ने जान से मारने की धमकी दी और उन्हें ऑपरेशन थिएटर में बंद कर दिया गया।
Cmo डॉ सुशील कुमार बानियान के निर्देश पर डॉ. फातिमा सोहावल सीएचसी पहुंची थीं,जहां उन्हें तीन गर्भवती महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन करना था। लेकिन ऑपरेशन से पहले ही कुछ आशाओं ने रास्ता रोका गया। डॉ फातिमा का आरोप हैं कि जैसे ही वह ओटी में पहुंचीं, दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया। अंदर मौजूद ओटी स्टाफ भी दहशत में आ गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉ. फातिमा ने तत्काल एसडीएम सोहावल, सीएमओ और जिलाधिकारी को फोन पर सूचित किया। कुछ देर बाद प्रशासन और पुलिस के सहयोग से उन्हें बाहर निकाला गया।
डॉक्टर फातिमा हसन का कहना है कि आशाओं को एक स्थानीय व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त है, जो पहले भी उन्हें अपशब्द और धमकियां दे चुका है।
“मैं बेहद डरी हुई हूं। मेरे साथ कुछ भी गलत होता है तो इसके लिए यही लोग जिम्मेदार होंगे— डॉ0 फातिमा हसन