दशहरा, गांधी-शास्त्री जयंती पर महराजगंज पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान
स्थानीय संवाददाता – कैलाश सिंह महाराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में, नोडल अधिकारी साइबर क्राइम/अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम अनुरूद्ध कुमार व प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना प्र0नि0 सजनू यादव के नेतृत्व में 02 अक्टूबर 2025 को दशहरा पर्व एवं गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत शहर के मंदिरों, पंडालों, पार्कों व चौराहों पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान लोगों को पंपलेट वितरित कर साइबर अपराध से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 और वेबसाइट cybercrime.gov.in की जानकारी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव ने बताया कि साइबर अपराधी आजकल नए-नए तरीकों से धोखाधड़ी करते हैं जैसे—मोबाइल पर कॉल कर OTP लेकर धोखा देना फिशिंग लिंक भेजना
व्हाट्सएप पर नकली आरटीओ चालान, योनो कैलकुलेटर, छात्रवृत्ति फॉर्म की APK फाइल भेजना
एआई तकनीक से महिलाओं/लड़कियों की फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करना।
उन्होंने कहा कि इनसे बचाव का एकमात्र उपाय सतर्कता, जागरूकता और सही जानकारी है।
उ0नि0 अमित यादव ने लोगों को फर्जी वेबसाइट से सतर्क रहने और केवल https/ व सिक्योरिटी सिंबल वाली वेबसाइट खोलने की सलाह दी।
कार्यक्रम में का0 अर्जुन पासवान ने लोगों को साइबर वॉलंटियर ग्रुप व्हाट्सएप से जोड़ा, का0 संतोष कुमार शर्मा ने पर्चे बांटे तथा म0का0 गुंजन यादव व म0का0 प्राची चौबे ने लड़कियों/महिलाओं को अनजान वीडियो कॉल व फ्रेंड रिक्वेस्ट से बचने की हिदायत दी।
इस साइबर जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पुलिस की पहल की सराहना की।

