घुघली क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसौनी बुजुर्ग में आयोजित किसान गोष्ठी
म्हराजगंज,घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा परसौनी बुजुर्ग में कृषि विभाग द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान तकनीकी विधि से खेती कर कम लागत में अधिक उत्पादन करें। किसान रासायनिक खादों का उपयोग कम से कम करते हुए जैविक खाद का प्रयोग अधिक करें। उक्त बातें उप कृषि निदेशक महाराजगंज डॉ राजेश कुमार ने मंगलवार को किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने किसान सम्मान निधि, खेती-बाड़ी के साथ-साथ कोविड-19 से संबंधित जानकारी भी दी। किसान गोष्ठी को संजय पटेल, अरविंद चौबे, संजय गोविंदराव आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर एडीओ कृषि केदार नाथ द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अविनाश उर्फ बंटी पटेल, रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बंधु मद्धेशिया, तकनीकी सहायक ममता मिश्रा, अरविंद चतुर्वेदी, अरविंद पटेल, संजय पटेल, संजय गोविंदराव, सुशील कुमार, राजकुमार सिंह पटेल, सरिता सिंह अनीता शर्मा मालती देवी माया देवी आदि लोग उपस्थित थे।

