*महराजगंज : नवरात्र में लेहड़ा मंदिर में लगी भीड़ की कमान संभालते तेजतर्रार सीओ फरेंदा – सुनील दत्त दुबे*
महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील क्षेत्र स्थित आद्र वन लेहड़ा मंदिर में लगी भीड़ को व्यवस्थित दर्शन कराते पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुनील दत्त दुबे।आपको बता दें कि शारदीय नवरात्र में आद्र वन लेहड़ा मंदिर पर दूरदराज से आए भक्तों की भीड़ लगी हुई थी पुलिस व्यवस्था होने के बावजूद भी भीड़ को नियंत्रित करने व भक्तों को मां का दर्शन कराने के लिए सीओ फरेंदा सुनील दत्त दुबे ने भीड़ की कमान संभाल दर्शनार्थियों को दर्शन कराए।रविवार अवकाश होने के कारण सुबह से ही लेहड़ा देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी जिसे अतिरिक्त पुलिस बल लगा स्वयं मौजूद भीड़ को नियंत्रित किए। मेले में आने वाले दर्शनार्थियों ने सुगम और सुरक्षित मां का दर्शन कर लाभ उठाया।
*रिपोर्ट रोहित जायसवाल*