*पुरंदरपुर पुलिस के ताबड़तोड़ कार्यवाई पर क्षेत्र में शांति ! दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के कुशल नेतृत्व में वांछित व वारंटियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे। अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार व क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुनील दत्त दुबे के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर सतेंद्र कुमार राय के निर्देश में उक्त थाना क्षेत्र के संत कनौजिया पुत्र वीरेन्द्र उर्फ वीरे 42 वर्ष निवासी देवपुर थाना पुरंदरपुर वांछित अभियुक्त पर एनबीडब्ल्यू मु०अ०सं० 2515/2017 धारा 143, 341 भादवि व महेंद्र पुत्र संतबली 35 वर्ष निवासी देवपुर थाना पुरंदरपुर जनपद महाराजगंज वांछित अभियुक्त पर एनबीडब्ल्यू मु०अ०सं० 2515/2017 धारा 143, 341 भादवि अभियुक्तगण की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर किया गया। इस दौरान टीम में पुरंदरपुर प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक विनीत यादव, उपनिरीक्षक पवन मिश्रा, शामिल रहे।
*रिपोर्ट रोहित जायसवाल*