*तीन वारंटी को छापेमारी कर पुरंदरपुर पुलिस किया गिरफ्तार ;भेजा जेल – जाने गिरफ्तारी की हाल*
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव में छापेमारी कर एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी को पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटी एनबीडब्लू मु०अ०सं० 1054/2015 धारा 363, 366, भादवि व 16/17 पॉस्को एक्ट खजुरहटा गांव निवासी तबारक अली पुत्र सोहरत, एनबीडब्लू मु०अ०सं० 52/2019 धारा 354ए आईपीसी, व 7/8 पॉस्को एक्ट भादवि व 16/17 पॉस्को एक्ट गाँव हरैया निवासी शनि देवल पुत्र नंदलाल साकिन हरैया थाना पुरंदरपुर, एनबीडब्लू एसपीएल, एसटी, नंबर 18/17 धारा 363, 366, 376 भादवि व 3 (2)5 एक्ट गाँव पुरंदरपुर निवासी चंद्रजीत उर्फ झिनकू यादव पुत्र सच्चाराम साकिन पुरंदरपुर थाना पुरंदरपुर है। उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पुराने मामले में आरोपी थे। उनलोगों पर न्यायालय की ओर से वारंट निर्गत किया गया था। वारंट निर्गत होने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहे थे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर राय, उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विनीत यादव, हेड कांस्टेबल राणा प्रताप, कांस्टेबल मनीष पटेल, कांस्टेबल राकेश भारती, कांस्टेबल सूरज मौर्य, मौजूद रहे।
*रिपोर्ट रोहित जायसवाल*