*संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने की आत्महत्या*
*एंटी करप्शन मीडिया न्यूज़ मंडल संवाददाता जयप्रकाश जायसवाल की रिपोर्ट*
*पंखे में फंदा लगा कर विवाहिता ने दी जान*
*खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोरसैरा का मामला*
*सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मौर्य*
*लाश को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में पुलिस जुटी*
*गोरखपुर*/खजनी थाना क्षेत्र ग्राम सभा गोरसैरा मे विवाहिता का फांसी लगाने का मामला सामने आया । मौके पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मौर्य मय फोर्स के साथ पहुंचे । लाश को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में लग गए ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा गोरसैरा मे निधि सिंह नामक विवाहिता पंखे में फंदा लगा कर आत्म हत्या कर ली ,सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अजय कुमार मौर्य मय फोर्स के साथ पहुंचे ,मौके पर पंखे में लटकती लाश को उतरवा कर लाश सील कर पोस्टमेंटम को भेज दिए । बताया गया निधि सिंह का विवाह इसी वर्ष मई माह में गोरसैरा निवासी राहुल सिंह से हुआ था । अभी हाथ की लाली नही गयी ,अर्थी के सजाने की तैयारी हो गयी।