*स्मार्टफ़ोन पाकर खिलखिलाए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के चेहरे*
*स्मार्टफोन द्वारा कार्य करने में होगी सुगमता: महेन्द्र पाल सिंह*
विधानसभा पिपराइच अन्तर्गत चरगावां ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित स्मार्टफ़ोन वितरण कार्यक्रम में पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह और चरगावां ब्लॉक प्रमुख श्रीमती बंदना सिंह ने आंगनवाड़ियों को स्मार्टफ़ोन का वितरित किया।
इस अवसर पर विधायक पिपराइच महेन्द्र पाल सिंह ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप देने की जिम्मेदारी दी है। स्मार्टफ़ोन मिल जानें से आंगनवाड़ी कार्यकत्रीयों को कार्य करने में सुगमता होगी और धांधली होना बंद हो जाएगा। स्मार्टफोन द्वारा बच्चों से संबंधित कई तरह की जानकारी, आंकड़े, प्रगति सहित बहुत सी सूचनाएं डिजिटल हो जाएंगी।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कृतिका अवस्थी, CDPO पियूष चंद, प्रमुख प्रतिनिधी रणविजय सिंह मुन्ना, ज़िला मंत्री नरेंद्र सिंह, रामानंद यादव, मंडल अध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा, आदित्य चौहान, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता लाल जी गुप्ता, ग्राम प्रधान गुलाब जयसवाल, सिद्धांत सिंह, रमेश प्रजापति, विजय शर्मा।।

