
घुघली पुलिस द्वारा अबैध शस्त्र 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में हासिल की सफलता
एन्टीकरप्शन मीडिया न्यूज संवाददाता – कैलाश सिंह महाराजगंज
महाराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली रामचरन सरोज के नेतृत्व में थाना घुघली पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर पुरैना खण्डी से निचलौल मार्ग पर तालाब के बगल मे स्थित बागीचे के शमसान घाट से रितिक मिश्रा उर्फ शुभम पुत्र प्रमोद मिश्रा निवासी बेलवा टीकर थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 24 वर्ष के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। पूछताछ से बताया कि उक्त तमंचा नेपाल राष्ट्र से किसी अज्ञात व्यक्ति से लिया था जिसको अपने सुरक्षा के दृष्टी से रखा था। जिसके आधार पर थाना घुघली पर मु0अ0सं0 421/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। पकड़ा गया अभियुक्त रितिक मिश्रा उर्फ शुभम वर्तमान समय में थाना घुघली का हिस्ट्रीशीटर है। अग्रिम विधिक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।
नाम पता अभियुक्त-रितिक मिश्रा उर्फ शुभम पुत्र प्रमोद मिश्रा निवासी बेलवा टीकर थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 24 वर्ष।1. मु0अ0सं0 176/2016 धारा 380/457/411 भादवि थाना घुघली जनपद महराजगंज।2. मु0अ0सं0 115/2022 धारा 380/457/411 भादवि थाना घुघली जनपद महराजगंज।3. मु0अ0सं0 117/2022 धारा 379/411 भादवि थाना घुघली जनपद महराजगंज।4. मु0अ0सं0 421/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना घुघली जनपद महराजगंज।पुलिस टीम का विवरण-1. उ0नि0 मनोज कुमार यादव थाना घुघली जनपद महराजगंज।2. हे0का0 सत्येन्द्र चौधरी थाना घुघली जनपद महराजगंज।3. का0 मनोहर कुमार थाना घुघली जनपद महराजगंज।4. का0 रतन कुमार जायसवाल थाना घुघली जनपद महराजगंज