
सीडीओ व एडीएम ने कृषकों को फसल अवशेष न जलाने के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
———————-
एन्टीकरप्शन मीडिया न्यूज संवाददाता………
कृषकों को जागरूक कर पराली जलाने की घटना को शून्य किया जाये-सीडीओ
———————
प्रतापगढ़। प्रमोशनल ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेजीड्यू योजनान्तर्गत जनपद के किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराने तथा फसल अवशेष को खेती में सड़ने से होने वाले लाभों से अवगत कराने के उद्देश्य से जनपद की सभी विकास खण्डों में जागरूकता अभियान के लिये प्रचार वाहन के माध्यम से प्रचार प्रसार कराकर तथा नुक्कड़ गोष्ठी/रैली का आयोजन कराकर कृषकों को फसल अवशेष न जलाने के सम्बन्ध में जागरूक किये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) त्रिभुवन विश्वकर्मा ने कृषि भवन परिसर से जनपद की पांच तहसील हेतु 05 प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
यह प्रचार वाहन तहसील सदर, रानीगंज, पट्टी, लालगंज एवं कुण्डा के तहसील मुख्यालय पर जाकर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी से हरी झण्डी दिखवाकर अपने तहसील के समस्त विकास खण्डों में जाकर अधिक से अधिक उन क्षेत्रों में भ्रमण कर फसल अवशेष न जलाने तथा फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्परिणाम के सम्बन्ध में लाउडस्पीकर के माध्यम से तथा कृषकों के मध्य नुक्कड़ रैली एवं कृषि साहित्य व प्रचार लोकगीत एवं सम्बोधन के माध्यम से जानकारी दी जायेगी।
इस कार्य हेतु तहसीलवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिनके द्वारा अपने अपने तहसील में प्रचार वाहन के साथ प्रचार प्रसार का कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुये बताया कि गत वर्ष में कुल 29 घटनायें पराली जलाने की हुई थी, वर्तमान वर्ष में अभी पराली जलाने की घटना प्रकाश में नही आई है।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि समस्त तहसीलों में जाकर कृषकों को जागरूक कर यह सुनिश्चित किया जाये कि पराली जलाने की घटना को शून्य किया जाये।
अपर जिलाधिकारी ने समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में सघन भ्रमण कर फसल अवशेष प्रबन्धन के प्रति जागरूक करें।
पर्यावरण सेना के अजय क्रान्तिकारी द्वारा भी धरती माँ को बचाने के लिये अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण को प्रदूषण रहित बनाने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी वीर विक्रम सिंह, तकनीकी सलाहकार सुनील कुमार सिंह सहित अजय सिंह, विजय सिंह, राजेन्द्र उपाध्याय, सुरेश कुमार सिंह तथा समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
———————–