
2अक्टूबर को महात्मा गांधी का जन्म दिन मनाया जायेगा साथ ही साथ लालबहादुर शास्त्री को भी याद किया जाएगा
महराजगंज,2 अक्टूबर 2024कोराष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कायम रखने के संदेश को याद करते हैं।
भारत – इस साल बापू की 155वीं जयंती मना रहा है।
आज से करीब 155 साल पहले गुजरात के एक छोटे से शहर पोरबंदर में जब एक बच्चे का जन्म हुआ, तब किसी ने नहीं सोचा होगा कि उसके नाम के साथ हमेशा के लिए ‘महात्मा’ जुड़ जाएगा।
किसी ने ये सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वो बच्चा बड़ा होकर ‘राष्ट्रपिता’ कहलाएगा।
कि पूरी दुनिया उसे प्यार से ‘बापू’ कहकर बुलाएगी।1948 में महात्मा गांधी की मृत्यु के बाद गांधी जयंती (2 अक्टूबर) को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में घोषित किया गया था।
यह दिन न केवल उनके जीवन का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है, बल्कि शांति और सद्भाव के विचारों को बढ़ावा देने के लिए भी मनाया जाता है।
उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है।
वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ राष्ट्रवाद के नेता के रूप में भारत का नेतृत्व किया।
उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात, भारत में हुआ था। जनवरी 1948 को उनकी मृत्यु हो गई।
“लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904, मुगलसराय, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनका जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था।
उनके पिता, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, एक स्कूल शिक्षक थे और उनकी मां रामदुलारी देवी एक गृहिणी थीं।
शास्त्री जब केवल डेढ़ वर्ष के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद उनकी मां ने उन्हें कठिनाइयों में पाला।
शास्त्री ने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी में प्राप्त की।
बाद में वह काशी विद्यापीठ स्नातक के लिए पहुंचे। यहां उन्हें “शास्त्री” की उपाधि दी गई।
लाल बहादुर शास्त्री ने महात्मा गांधी के आह्वान से प्रेरित होकर 1920 में असहयोग आंदोलन में भाग लिया और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई।