संवेदनहीनता की पराकाष्ठा पार, संगठन उच्च न्यायालय के द्वार
फोटो – 1
गोरखपुर। लोक हित के मुद्दे पर विकास प्राधिकरण गोरखपुर के विरुद्ध अध्यक्ष विकास प्राधिकरण/मंडलायुक्त गोरखपुर के कार्यालय पर तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन के चल रहे क्रमिक धरने के 86 वें दिन संगठन के धैर्य का बांध टूटने के बाद शासकीय प्रशासकीय तंत्र की कर्तव्यहीनता के विरुद्ध संगठन पहुंचा उच्च न्यायालय के द्वार।
उक्त के क्रम में तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहा की नागरिकों की जागरुकता का अभाव व शासकीय, प्रशासकीय तंत्र की संवेदनहीनता के परिणाम स्वरूप लोकतंत्र विलुप्त होता दिख रहा है। जिसे संगठन के राज्य विधिक सलाहकार आनंद शंकर दूबे, अमरेंद्र कुमार राय, रवि शंकर कनौजिया अधिवक्ताओं ने संगठन के 86 दिनों के सत्याग्रह संकल्प की उपेक्षा को गंभीरता से लेते हुए माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज उत्तर प्रदेश के समक्ष जनहित याचिका दायर करते हुए न्याय की गुहार लगाई। उक्त के क्रम में धरने के आरंभ से अंत तक के समर्थनकारी संतोष पांडे एडवोकेट, केपी यादव एडवोकेट, योगेंद्र कुमार मल्ल एडवोकेट, सुनील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, आलोक लती त्रिपाठी एड0, कमल श्रीवास्तव एडवोकेट, मोहम्मद अहमद एडवोकेट, अनिल कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, चंद्रिका प्रसाद भारती एडवोकेट आदि समेत 2 दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं ने संगठन के जनहित के मुद्दे पर सक्रिय प्रयास पर शासकीय उदासीनता की भूरी भूरी निंदा करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि निरंकुश व लोक विरोधी व्यवस्था के पोषकों को अंकुश में लाते हुए लोकतंत्र को सुव्यवस्थित करने के लिए आमजन को सड़कों पर उतरना होगा। अन्यथा लोकतंत्र के विलुप्त होने का दंश सभी को झेलना होगा। कार्यक्रम के अंत में संगठन और संगठन के सत्याग्रह संकल्प के समर्थकों ने संगठन के राज्य विधिक सलाहकार आनंद शंकर दुबे, अमरेंद्र कुमार राय व रवि शंकर कनौजिया अधिवक्ताओं ने जनहित के मुद्दे को संवेदनशीलतापूर्ण संज्ञान में लेते हुए निशुल्क जनहित याचिका दायर कर दायित्व का निर्वहन करने के लिए कृतज्ञतापूर्ण आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेन्द्र कुमार मिश्र, चेयरमैन कमर महमूद पूर्व उपाध्यक्ष बार एसो.सिविल कोर्ट,कलेक्ट्रेट बार महामंत्री एवँ मण्डल चेयरमैन विधि विभाग योगेंद्र मिश्र, उ0प्र0 प्रभारी सेकेरेट्री विधि विभाग उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी, अनूप शुक्ला, अधिवक्ता गिरिजेश शुक्ला, प्रदेश सचिव उ.प्र. व राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुप मिश्रा, राज्य प्रभारी ध्सचिव विधि विभाग उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, योगेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट महामंत्री जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय एडवोकेट, रामनिवास गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ला कमिश्नरी बार गोरखपुर, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट, विरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, बृजराज सैनी, संजय गुप्ता, इत्यादि भारी सख्या में लोग उपस्थित रहे।