
भरवलिया नदी के पास पगडंडी रास्ते पर25बोरी चावल बरामद
एन्टीकरप्शन मीडिया न्यूज संवाददाता – कैलाश सिंह महाराजगंज
महराजगंज,पुलिस अधीक्षक, महराजगंज सोमेन्द्र मीणा के निर्देशानुसार जनपद में अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत एवं आतिश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज महराजगंज के निर्देशानुसार व अनुज कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी निचलौल के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष थाना ठूठीबारी के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 16.09.2024 को का0 मनोहर यादव मय हमराह का० कवि कुमार व का० दीपक कुमार चौकी क्षेत्र लक्ष्मीपुर में देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्मजरायम व रोकथाम तस्करी, शान्ति व्यवस्था ड्युटी से त्वरित पुलिसिंग करते हुए SSB रोड भरवलिया नदी पुल के पगड़ण्डी के पास से बरामदगी 25 बोरी चावल लावारीश अन्तर्गत धारा 110 कस्टम एक्ट बरामद कर मौके से पुलिस कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय ठूठीबारी रवाना किया गया।
बरामदगी का विवरण-25 बोरी चावल लावारिश अन्तर्गत धारा 113 सीमा शुल्क अधि०।
बरामदगी करने वाले पुलिस टीम का विवरण-, का0 मनोहर यादव थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज, का0 दीपक कुमार थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज , का0 कवि कुमार थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज।