*क्राइम ब्रांच में तैनात सतेंद्र कुमार राय को मिला पुरंदरपुर थाना का चार्ज ; नवागत प्रभारी निरीक्षक बोले क्षेत्र में शांति स्थापित करना व अपराधियों पर लगाम लगाना ही प्राथमिकता*
महराजगंज पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने क्राईम ब्रांच में तैनात रहे सतेंद्र कुमार राय को पुरंदरपुर थाना पर प्रभारी निरीक्षक के पद पर जिम्मेदारी सौंपा है । नवागत प्रभारी निरीक्षक चार्ज लेने के बाद बोले क्षेत्र में शांति स्थापित करना व अपराधियों पर नकेल कसना ही प्रथम वरियता है ।
शनिवार को दोपहर नवागत प्रभारी निरीक्षक ने पुरंदरपुर थाने का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र के लोंगो को शांति व्यवस्था प्रदान करना व अमन चैन कायम करने को लेकर हर संभव प्रयास किया जायेगा। किसी भी द्वारा शिकायत लेकर आने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उसका समाधान किया जायेगा। आम जनमानस के साथ पुलिस मित्र के रूप में काम किया जायेगा। पुलिस पर लोंगो का भरोसा बना रहे इस पर विशेष ध्यान दिया जयेगा। उन्होंने मीडिया के माध्यम से क्षेत्रीय लोंगो से अपील किया है कि अपनी समस्या को लेकर बेहिचक उनके पास आ सकते है नियमानुसार न्याय दिलाने की कोशिश की जायेगी।
*रिपोर्ट रोहित जायसवाल*