जनपद अयोध्या: पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपाय के संबंध में जागरूक किया गया
एन्टिकरप्शन मीडिया न्यूज संवाददाता – सुमन पाण्डेय
आज दिनांक 29.08.2024 को मिशन शक्ति अभियान के क्रम में जनपद पुलिस टीम द्वारा, समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत कार्यशाला/चौपालों/विद्यालयों मे जाकर बालिकाओं/महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच एवं बैड टच तथा उनके अधिकारों व महिला सम्बन्धी अपराध से बचाव हेतु उपायों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
इसी क्रम में डायल 112 का उपयोग करने के बारे में बताया गया, बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112/1090/102/108/1098 आदि से अवगत कराया गया। साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के सबन्ध में भी जानकारी दी गई। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं/बालिकाओं हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व महिलाओं/बालिकाओं से सम्बंधित योजनाओं के पम्पलेट वितरित किये गए।*