*ट्रैफिक व्यवस्था की जाएगी दुरुस्त*
*शहर को बनाया जाएगा सुंदर एक-एक अधिकारियों को दी जाएगी जिम्मेदारी*
गोरखपुर। गोरखपुर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सिटी मोबिलिटी प्लान बनाया जाए। साथ ही, गोरखपुर के विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर नगरवासियों को सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था शुद्ध पेयजल और स्वच्छ वातावरण जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में जिलाधिकारी विजय किरन आनद ने बताया कि कार्ययोजना में वाराणसी प्रयागराज के तर्ज पर जैसे वहां सुनियोजित तरीके से जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए समुचित व्यवस्था किया गया है उसी तर्ज पर नगरवासियों को अच्छी यातायात सुविधा और जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए सिटी मोबिलिटी प्लान बनाया जाएगा। फुटपाथ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जनपद के 10 चौराहों को सुनिश्चित किया जाए वहां किसी बड़े वाहनों को ना जाने दिया जाए किसी भी हालत में 1-1 चौराहों को अलग अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी जाये कूपों, सरोवरों, उद्यानों और पार्कों के जीर्णोद्धार और उनकी सुंदरता पर ध्यान दिया जाए। इसके अलावा शहर के विकास कार्यों में बाधक को ध्वस्त किया जाए जिससे शहर की सुंदरता बढ़ सके बैठक में सीडीओ इंदरजीत सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रामसेवक गौतम एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह नगर आयुक्त अविनाश सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित महाजन सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

