आत्मनिर्भर भारत गोष्ठी ,भाजपा मेक आफ इंडिया के सपने को करेगी साकार
महाराजगज 1 अक्टूबर। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आत्मनिर्भर भारत अभियान मेक इन इंडिया के सपनों को साकार करेगा। भाजपा व्यापार प्रकिष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश मिश्रा ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा । उन्होंने कहाकि आत्मनिर्भर भारत अभियान मेक इन इंडिया के सपने को साकार करेगा। हमको श्रेष्ठ भारत व विश्व गुरु भारत बनाने के लिए वोकल फार लोकल एण्ड मेक इट ग्लोबल पर जोर देना होगा।और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा। इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की खूबियाँ गिनाते हुए विस्तार से चर्चा की।
भाजपा जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास की अध्यक्षता एवं जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ दयाशंकर रौनियार के संयोजन में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओम प्रकाश मिश्रा ने आगे कहा कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ गरीबों व जरूरतमंदो को नवम्बर तक प्रति व्यक्ति मुफ्त 5 किलो गेहूं/चावल व 1 किलो चना देने की योजना बताती है कि मोदी सरकार गरीबों की चिंता करने वाली सरकार है । सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया ने अपने संबोधन में कहाकि उज्जवला योजना के लाभार्थियों को भी आगे तीन महीने तक और मुफ्त गैस सिलेंडर दिये जायेगे।सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू कर गरीबों के लिए देश में कही भी राशन पाने का रास्ता खोल दिया है।सरकार ने किसानों के लिए 1 लाख 70 हजार करोड़ रूपये का आर्थिक पैकेज अलग से दिया है।नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जॉयसवाल ने कहा कि सरकार किसानों, गरीबों, श्रमिकों, निराश्रितों, प्रवासी मजदूरों , रेहड़ी- पटरी दुकानदारों की खुशहाली के लिए काम कर रही है।सरकार ने लाॅकडाउन के दौरान सभी की आर्थिक मदद के साथ राशन किट देने का काम किया। जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने अध्यक्षीय संबोधन में कहाकि प्रदेश की सरकार ने 35 लाख प्रवासी मजदूरों में से 31 लाख मजदूरों की डेटा मैपिंग कर 11 लाख प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 7 कंपनियों से एमओयू साइन किया है। मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 185 रूपये से बढाकर 202 रूपये करने का काम किया। अब तक रिकार्ड 56 लाख लोगों को मनरेगा में रोजगार मिला है।संचालन जिला महामंत्री संजय वर्मा ने किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुर्सेद अंसारी, महेश चौरसिया, बालक दास, सुभष यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय पांडेय, के बी लाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, यंत्री मधेशिया, छोटे लाल गुप्ता, छोटे लाल पटेल राम मोहन अग्रवाल के अलावा विभिन्न क्षेत्र के व्यवसायी मौज़ूद रहे।

