
एस एस बी तथा स्थानीय थाना के द्वारा तस्करी का सामान बरामद
एन्टिकरप्शन मीडिया न्यूज संवाददाता – कैलाश सिंह
महाराजगंज,
पुलिस अधीक्षक, महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीणा के निर्देशानुसार जनपद में अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत एवं श्री आतिश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशानुसार व श्री अनुज कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी निचलौल के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार थाना ठूठीबारी के कुशल नेतृत्व में अवैध तस्करी की रोकथाम हेतुS.S.B. एवं थाना स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रात्रि गस्त व पीकेट लगायी गयी थी ड्यूटी के दौरान मिली सूचना पर दिनांक 13.08.2024 को उ0नि0 दिव्य प्रकाश व का0 अवधेश यादव व का0 निलेश पाण्डेय के त्वरित पुलिसिंग करते हुए गांव राजाबारी की तरफ जा रहे थे तभी देखा गया कि कुछ व्यक्ति अपने सर पर भारी समान लादें हुए भारत से नोमैंस लैंड की ओर तेजी से बढ रहे थे पुलिस वालों को आते देख कर अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक होने का फायदा उठाते हुए अभियुक्तगण अपने माल को वही गिरा कर नेपाल राष्ट्र भाग गये उक्त माल में 88 पीस लेडिज साड़ी व 3 बोरी में 1500 पीस मोबाईल फोन का बैक कवर को हिरासत पुलिस में लेकर कस्टम एक्ट में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण-1. साड़ी 88 पीस2. 3 बोरी में कुल 1500 पीस मोबाइल फोन का कवर।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण-1.उ0नि0 दिव्य प्रकाश थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज2. का0 निलेश पाण्डेय थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज3. का० अवधेश यादव थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज