सरकारी अधिकारी ही उड़ा रहे हैं सरकारीआदेशों का मजाक,
बिना नंबर प्लेट भर रहे हैं फर्राटा।
बिना नंबर प्लेट के उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बुलेरो एक जिले से दूसरे जिले तक दौड़ती रही जिम्मेदार बने अंजान।
सिद्धार्थनगर- उत्तर प्रदेश सरकार ने लगभग 2 साल पहले अभी दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य किया था परिवहन विभाग द्वारा नंबर प्लेट न लगाने वालों पर जमाने की कार्रवाई भी हो रही है लेकिन विभाग किया कारवाई कारवाई भेदभावपूर्ण दिखाई दे रही है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर विभाग आम लोगों पर तो खूब कार्रवाई करता है लेकिन सरकारी विभागों में चलने वाले वाहनों को लेकर उदासीन व असहाय बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ एक बुलेरो सिद्धार्थनगर जनपद के बेंवा चौराहा से बलरामपुर जनपद की सीमा क्षेत्र महुआ बाजार तक देखा गया उसके आगे कहां -कहां तक फर्राटा भरी बिना नंबर प्लेट के उत्तर प्रदेश सरकार लिखी हुई बुलेरो।
👉क्षेत्रीय लोगों का आरोप क्या सारा नियम कानून आम जनता के लिए ही बना है।
इस सम्बन्ध में ज्यादा जानकारी के लिए ए0 आर0 टी0ओ0 सिद्धार्थनगर सुरेश कुमार को फोन करने पर उन्होंने बताया कि मैं अभी हाईकोर्ट में हूँ और नंबर प्लेट तो हर किसी के लिए अनिवार्य है चाहे सरकारी गाड़ी हो या प्राईवेट।

