
👉 शहीद राजेश बैरागी की पुण्य तिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया
गंगोह शहीद राजेश बैरागी की पुण्य तिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। ग्रामीणों ने राजेश की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
गांव जेहरा निवासी राजेश बैरागी 1999 में हुई कारगिल की लड़ाई में दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए शहीद हो गए थे। राजेश के अंतिम संस्कार के मौके पर प्रशासन ने सहारनपुर बस अड्डा चैक पर इनकी प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। इसके अलावा भी कई अन्य घोषणाएं हुई। राजेश के नाम से ही वजीरपुर मार्ग का नामकरण कर शिलापट्ट लगाया गया था। लापरवाही के चलते इसका नामोनिशान भी समाप्त हो गया है। आज तक सहारनपुर बस अड्डा चैक पर शहीद की प्रतिमा भी स्थापित नही की है। रविवार को राजेश की 25वीं पुण्य तिथि थी। इस अवसर पर उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य चैधरी नक्षत्र सिंह ने राजेश बैरागी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश पर मर मिटने वालों को दुनिया याद रखती है। अनेक ग्रामीण भी अपने गांव के इस सपूत को याद करने पहुंचे। आसपास के क्षेत्र के लोग भी राजेश को याद करने उनकी समाधि पर पहुंचे। लोकेश चैधरी, कुलबीर सिंह, संदीप, ऋषिपाल, रजत बैरागी, मोहकम कश्यप, मोहित, विवेक, महिपाल, रमेश, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।