
*पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कमला नेहरू संस्थान के संथापक बाबू केदार नाथ सिंह
भाजपा विधायक विनोद सिंह, पुत्र पुलकित सिंह सहित परिवार के सभी सदस्यों ने किया हवन पूजन व चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
➡️सुलतानपुर (स्वर्णिम स्टार)।⬅️ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कमला नेहरू संस्थान के संस्थापक बाबू केदार नाथ सिंह की पुण्यतिथि पर आज कमला नेहरू संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कस्बा स्थित कमला नेहरू संस्थान परिसर में परिवार वालों ने हवन पूजन कर न सिर्फ उन्हें याद किया बल्कि उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक सुलतानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के बड़े भाई अरविंद सिंह और छोटे भाई अशोक सिंह ने हवन पूजन कर उन्हें याद किया। वहीं विधायक विनोद सिंह की पत्नी समाजसेवी पत्नी आशा सिंह, पुत्र पुलकित सिंह, पुत्री पलक सिंह भी पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। कमला नेहरू संस्थान के प्रधानाचार्य, शिक्षक और कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर बाबू केदार नाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका नमन वंदन किया।