फतेहपुर 07अप्रैल। शहर के हरिहरगंज मुहल्ला स्थित राष्ट्रीय पत्रकार संघ पश्चिमांचल प्रभारी मोहित शर्मा के आवास पर संगठन की मीटिंग हुई। मीटिंग में जिले के तीनो तहसील के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियो ने प्रतिभाग किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह के दिशा निर्देश पर संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर चर्चा की गई।
फतेहपुर शहर के हरिहरगंज मोहल्ले स्थित मोहित शर्मा के आवास पर संपन्न मीटिंग में सबसे पहले मुख्य अतिथि मोहित शर्मा जी का क्रमश: सभी पदाधिकारियो ने फूलमालाओं से स्वागत किया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष प्रथम चन्द्र साहू सहित तीनों तहसील अध्यक्षों का संगठन के सदस्यों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
इसके बाद संगठन के आए हुए पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रथम चन्द्र साहू ने कहा कि संगठन के सभी साथियों को विश्वास दिलाया जाता है कि किसी भी साथी का शोषण शासन प्रशासन नहीं कर सकता। हम लोग संगठित होकर प्रत्येक सदस्य की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत जिले स्तर का संगठन नहीं अपितु भारत देश के बाहर भी यह संगठन विस्तार कर चुका है। साथ ही देश-विदेश के तमाम पत्रकार साथी राष्ट्रीय पत्रकार संघ से जुड़कर पत्रकारों की आवाज बनकर उभरे हैं।
मीटिंग के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पश्चिमांचल प्रभारी मोहित शर्मा ने संगठन की एकता एवं मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ फतेहपुर जिले में सबसे मजबूत संगठन के रूप में जल्द ही उभरेगा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार तिवारी, जिला प्रवक्ता राम जी साहू,खागा तहसील अध्यक्ष श्रीराम साहू, खागा तहसील उपाध्यक्ष विष्णु कुमार तिवारी, गणेश तिवारी, पुष्पराज मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।