
महराजगंज,थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं का दल भारत में स्थित भगवान बुद्ध से जुड़े सभी प्रमुख तीर्थस्थलों का पैदल भ्रमण कर दर्शन और विशेष प्रार्थना करते हुए महराजगंज के सोनौली होते हुए 100थाई लुंबनी के लिए रवाना हुआ है। इंद्रपुर में सभी बौद्ध भिक्षुओं का स्वागत किया गया। विश्राम के बाद थाईलैंड के बौद्ध भिक्षु भगवान बुद्ध की जन्मस्थली नेपाल के लुंबिनी के लिए रवाना हो गए।इनके साथ भोजन सामग्री टेंट आदि साथ लेकर चल रहे हैं।भारत में भगवान बुद्ध से जुड़े सभी तीर्थस्थल बौद्ध गया,राजगीर,नालंदा श्रावस्ती,कुशीनगर से होते हुए पैदल लुंबनी के लिए रवाना हुए हैं। बौद्ध भिक्षु चोक छाय ने बताया कि उनके आराध्य भगवान बुद्ध के जीवन का लंबा काल भारत में व्यतीत हुआ।उन लोगो का मानना है कि भारत के कण कण में भगवान बुद्ध विद्यमान है।
रिपोर्टर कैलाश सिंह महराजगंज