
महराजगंज,सिसवा ब्लॉक अंतर्गत शिकारपुर में कोट के स्थान पर हर वर्ष की भाती नव युवक समिति शिकारपुर के द्वारा श्री श्री 108श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है।इस यज्ञ की शुरूआत दिनांक9/04/024से17/04/024को पूर्णाहुति किया जाएगा।इस यज्ञ में पुजारी राधेश्याम,लक्ष्मण गोसाई तथा यज्ञाचार्य पंo अखिलेश कृष्ण शास्त्री जी होंगे।इस यज्ञ में हर रोज करें चंडीपाठ, फिर देखें चमत्कार और फायदा शक्ति जीवन का मेरुदंड है, लिहाजा शक्ति उपासना का प्रचलन अनादि काल से हमारी परंपरा में घुला-मिला है। शक्ति के संचयन हेतु मार्कण्डेय पुराण के सात सौ श्लोकों का सस्वर पठन किया जाता है, जिसे देवी पाठ या चंडी पाठ कहा जाता है। यही हमारे शाश्वत सनातन हिन्दू धर्म का धार्मिक अनुष्ठान है जिसके द्वारा मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकता है।
रिपोर्टर कैलाश सिंह महराजगंज