महराजगंज, सदर कोतवाली थाना अंतर्गत बरवां विद्यापति में तिलकोत्सव में कैमरा मैन राजू तिवारी पुत्र बिरेंद्र तिवारी को हर्ष फायरिंग में सीने में गोली मारकर कर फायरिंग करने वाला भाग निकला ।
प्राप्त खबर के अनुसार सदर कोतवाली ग्राम सभा बरवां विद्यापति में उप नाम अप्पू पाठक पुत्र घनश्याम पाठक के घर ग्राम सभा खैचा से तिलक आई थी।जिसमे एक व्यक्ति के द्वारा तिलक के स्थल पर ही हर्ष फायरिंग करना शुरू किया दो फायरिंग के बाद जब तीसरी फायरिंग हुई,तो उसी कार्यक्रम में आया राजू तिवारी पुत्र बिरेंद्र तिवारी ग्राम किशुनपुर थाना भिटौली कैमरामैन के सीने में गोली पार हो गई।कैमरा मैन लोहुलुआन होकर घटनास्थल पर गिर पड़ा। सूचना पा कर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल राजू तिवारी का इलाज चल रहा है।धन के मद में चूर घनश्याम पाठक से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की सब कोमप्रोमाइज हो गया है जाकर कोतवाल साहब से पूछिए।हम कुछ नहीं जानते है।घायल राजू तिवारी जिला अस्पताल के बेड पर पड़ा ईलाज हो रहा है ,जिले के पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल में निरीक्षण भी किए है।जिस हर्ष फायरिंग पर सरकार के कानून का चाभुक कसा हुआ है। ऐसे संगीन अपराध को व्यक्ति पैसे के बल पर दबा ले जाए तो आखिर इसका दोषी कौन सरकार या धनपती।राजू तिवारी निहायत गरीब घर का है रोजाना अखबार बाटना रोजी है कभी वक्त मिलने पर शादी वगैरह में कैमरा भी चला कर अपना तथा घर का काम चला लेते थे।अब देखना बाकी है कि अपराधी को गिफ्तार कर पीड़ित को न्याय मिलता है कि नहीं।
रिपोर्टर कैलाश सिंह महराजगंज

