
महराजगंज,सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को भिसवां और दरौली गांव पहुंची। जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।विकसित भारत संकल्प यात्रा में आईआईसी वैन के माध्यम से लोगों ने प्रसारण देखा। कार्यक्रम में कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग, जलजीवन मिशन, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यकर्ताओं ने लोगों को जानकारी दी। योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया। विधायक ने अपनी वाणी द्वारा संबोधन में बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। उन्हों ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों के भीतर जागरूकता पैदा करना और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिला। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज की अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाते हुए शपथ दिलाई।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि 55 वर्ष तक देश पर राज करने वालो ने देश को भ्र्ष्टाचार के गर्त में ले जाने का कार्य किया।भ्रस्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस के नेताओ के घर से अवैध नोटों की गड्डियां आज भी निकल रही है।यह धन गरीबो का धन है जिस पर कांग्रेस के लोग कुंडली मार कर बैठे है। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और यशस्वी मुख्य मंत्री योगी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के एक भी मंत्री संसद विधायक पर कोई आरोप नही लगा जबकि अन्य दलों के नेता आज भी जेलों में है।विधायक ने आगे कहा कि गरीबी में पले प्रधानमंत्री ने गरीबो का दर्द समझा जिसके कारण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से माताओ के आँसू पोछने का कार्य किया, घर की इज्जत के लिए मुफ्त शौचालय, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रति वर्ष 6 हज़ार सीधे किसान भाइयों के खाते में भेजने का कार्य किया।उन्होंने कहा कि जनपद की सभी प्रमुख सड़के चमचमा रही है एक रेलवे लाइन की सेवा जिला मुख्यालय पर नही थी ,आपके संसद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी के अथक प्रयास से जिला मुख्यालय को रेल की सौगात मिल चुकी है। जिसका कार्य प्रगति पर है।आज हमारी माताएं बहने सुरक्षीत महसूस कर रही है क्योंकि पूर्व की सरकारों में सुरक्षा नही थी।आज योगी जी के बुलडोजर के डर से अपराधी ,बदमाश बिल में दुबके है। इस कार्यक्रम में अत्यधिक ग्रामवासियों ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया।
रिपोर्टर कैलाश सिंह महराजगंज