
महराजगंज,शांतिकुंज के तत्वाधान के आह्वान पर कन्या कौशल शिविर दिनांक13से17दिसंबर 2023 गनपत सहाय डिग्री कॉलेज पयागीपुर चौराहा, सुल्तानपुर निश्चित किया गया है।इसका उद्देश्य शिक्षित बेटियो को जीवन विद्या द्वारा परिवार एवं राष्ट्र निर्माण हेतु प्रेरित करना है।शिविर में भागीदारी हेतु QRCode के माध्यम से 15से30वर्ष तक की बेटी/बहन/बहु/पत्नी का पंजीकरण होना है।इसमें शिविर के आकर्षण सम्पूर्ण कक्षाएं प्रोजेक्टर व वीडियो फिल्म के माध्यम से अत्यंत रोचक शैली में होगा।इसका महत्वपूर्ण विषय व्यक्तित्व निर्माण नारी स्वास्थ्य तनाव के कारण निवारण लक्ष्य निर्धारण सफलता के सूत्र बुद्धि बढ़ाने के उपाय कन्या सुरक्षा नारी सौंदर्य रैली एवं झाकियां खेल तथा मनोरंजन सांस्कृत कार्यक्रम प्रतियोगिताएं भी सामिल है। सदर महराजगंज के प्रतिभागी 8840287626पर कांटेक्ट करे।प्रतिभा परिष्कार हेतु कन्याओं के लिए एकल एवं सामूहिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है,जिसने प्रथम,द्वितीय,तृतीय,पुरस्कार दिए जायेंगे।पंजीयन फार्म भरते समय भाग लेने वाली प्रतियोगिता एवं विषय को चुनना होगा।इस कार्यक्रम हेतु महराजगंज गायत्री शक्तिपीठ से 12/12/023को सदर ब्लाक से दिन में 11बजे बस यात्रा करेगी।इसलिए इस कार्यक्रम में अत्यधिक संख्या में पहुंचकर भागीदारी निभाएं।
रिपोर्टर कैलाश सिंह महराजगंज