
महाराजगंज,घुघली क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा गांव निवासी अनुज कुमार तिवारी को परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव संगठन मनोनित किया गया। इसके अलावा श्री तिवारी को संगठन का महराजगंज के जिला संरक्षक पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। श्री तिवारी को यह जिम्मेदारी अनुदेशकों की मांग और समर्थन पर प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री तिवारी के महासचिव (संगठन) बनने से संगठन को मजबूती और अनुदेशकों का हित सुरक्षित होगा।
संगठन के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, अग्निदेव यादव, सुनील कुमार वर्मा, बैजनाथ यादव, घुघली ब्लाक अध्यक्ष ब्रजेश विश्वकर्मा, सिसवा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, ध्रुव चौरसिया, रामकलेश यादव, रवि यादव, शाहरुख खान, कृष्णमुरारी सिंह एवम सूर्यकुमार नागर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी है।
रिपोर्टर कैलाश सिंह महराजगंज