
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट द्वारा धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
गोरखपुर रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र सहारा स्टेट में स्थित भारत माता मंदिर में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने भारत माता को नमन करते धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया।
देश के वीर सपूतों को याद करते हुए प्रिया कुमारी ने कहा कि इन्हीं के कुर्बानियों के कारण आज हम लोग आजादी से अपने देश में स्वतंत्र रूप में रह रहे हैं कई कई यातनाएं झेल कर शहीदों ने इस देश को आजाद कराया उनके बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र होकर अपने देश में चैन से रहते हैं
हमें इनको सदा ही धन्यवाद करना चाहिए कि इन्हीं के वजह से आज हमारा देश स्वतंत्र हुआ और इन्हीं वीर सपूतों के बलिदान से देश की आजादी का सुख भोग कर हम लोग अमन से चैन से रह रहे हैं
आज हमारा देश विकास कर रहा है विकास की इस घड़ी में क्षेत्र में बहुत सारी विकास हुए पूरे देश में जगह जगह स्वतंत्र दिवस मनाया जा रहा है
हमने हमें आने वाली पीढ़ी को इस बात को हमेशा याद दिलाना होगा कि हमारे वीर सपूतों के कारण ही हम आज स्वतंत्र हैं और सुख को भोग रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी
राष्ट्रीय सचिव श्रीमती रंजना शुक्ला
प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह,
मनोज गुप्ता,
ब्रह्मानंद जायसवाल,
अमन सोनकर,
महिला महानगर अध्यक्ष रीना सिंह,
निगार बानो आदि