👉 अमूल्यरत्न न्यूज संवाददाता
👉 पीएम की सूरक्षा में चूक की जांच रिपोर्ट केंद्र को सौंपेगी पंजाब सरकार
पंजाब में पिछले साल जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई थी उसके बाद इस मामले की एक्शन रिपोर्ट को पंजाब सरकार केंद्र सरकार को भेजने की तैयारी कर रही है।बता दें कि पिछले साल 5 जनवरी को जब पीएम मोदी पंजाब के दौरे पर थे तो इस दौरान उनकी सुरक्षा में चूक हुई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसे पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जांच करने का जिम्मा दिया या था। कमेटी ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की रिपोर्ट को राज्य सरकार को सौंप दिया है, जिसे अब राज्य सरकार केंद्र सरकार को सौंपेगी। बता दें कि हाल ही में केंद्र की ओर से इस मामले में राज्य सरकार को एक पत्र भी लिखा गया गया था।
सख्त कार्रवाई होगी
चीफ सेक्रेटरी वीके जांजुआ ने बताया कि हमे सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट मिल गई है, जिसमे कुछ अधिकारियों को सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। हम जल्द ही इस एक्शन टेकेन रिपोर्ट को केंद्र सरकार को भेजेंगे। जब मुख्य सचिव से पूछा गया कि क्या इस मामले में प्रदेश के 9 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिसमे पूर्व डीजीपी भी हैं, क्या उनके खिलाफ कार्रवाई होगी, जिसपर मुख्य सचिव ने कहा कि जो भी कार्रवाई की जाएगी वह कानूनी के तहत की जाएगी।
सीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट
मुख्य सचिव ने कहा कि इस जांच रिपोर्ट को पहले मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा, उनकी अनुमति के बाद कार्रवाई की जाएगी। दोषी अपराधियों की सैलरी बढ़ोत्तरी को रोका जा सकता है, उनका डिमोशन किया जा सकता है और अगर वो अधिकारी अभी भी कार्यरत हैं तो उन्हें बर्खास्त भी किया जा सकता है। हर किसी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। रिपोर्ट में अधिकारियों की ओर से जो गलती हुई है उसे दर्शाया गया है।
क्या हुआ था 5 जनवरी 2022 को
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दस्ता जब पंजाब के दौरे पर था तो फिरोजपुर में फ्लाईओवर पर पीएम मोदी के दस्ते को रोक देना पड़ा था क्योंकि फ्लाईओवर बंद था, जिसके बाद पीएम मोदी कार्यक्रम में हिस्सा लिए बिना वापस लौट गए।
पीएम मोदी इसकी वजह से रैली में भी शामिल नहीं हो सके।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जिम्मेदारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए चीमा ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार पीएम मोदी को सुरक्षा मुहैया कराने में चूक गई।
कोर्ट ने जांच का दिया था आदेश
बता दें कि भाजपा ने भी इस मामले में पूर्व की सरकार पर निशाना साधा था। कई पार्टियों के नेताओं ने भी चन्नी सरकार पर साल खड़े किए थे कि आखिर कैसे पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हो गई।
पिछले साल 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जांच के लिए कमेटी का गठन किया था। कोर्ट ने कहा था कि एक तरफा जांच करके सवालों को दरकिनार नहीं कियाजा सकता।
न्यायित तौर पर प्रशिक्षित स्वतंत्र लोगों द्वारा इस मामले की जांच की जाएगी।

