बन्धन बैंक में कर्मचारियों को शस्त्र दिखाकर लूट का प्रयास करने वाला अभियुक्त अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार,लूट के प्रयास में प्रयुक्त एक अदद रिवाल्वर 32 बोर नाजायज,एक अदद नाजायज चाकू बरामद
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाए जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह के कुशल निर्देशन में श्री रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 आशीष कुमार सिंह चौकी प्रभारी असुरन,उ0नि0 महेश चौबे चौकी प्रभारी हड़हवाफाटक मय हमराह के द्वारा थाना शाहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 619/22 धारा 393 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त जलालुद्दीन खान पुत्र अहमद अली निवासी म0नं0 62 नकहा नं0 01 यादव टोला थाना चिलुआताल गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त एक अदद रिवाल्वर 32 बोर नाजायज व एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 620/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 621/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत हुआ।अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय रिमांड हेतु भेजा जा रहा है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 02/11/2022 को समय 04.30 बजे शाम को एक अज्ञात व्यक्ति हेलमेट व गमछा लगाकर बंधन बैक के अन्दर प्रवेश कर रिवाल्वर व चाकू दिखाकर कर्मचारियो को धमकाकर बैग में पैसा भरवाने लगा इसी बीच बैंक का बैंक वाय द्वारा छीपकर इमर्जेन्सी पैनिक बटन दबा दिया गया जिससे घबराकर बैंग में रखा पैसा छोडकर भाग गया जिसके सम्बन्ध में उप शाखा प्रबन्धक द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 02/11/2022 को ही लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 619/22 धारा 393 भादवि पंजीकृत करवाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के आदेश के क्रम में गिरफ्तारी हेतु टीम गठित द्वारा अभियुक्त जलालुद्दीन खान उपरोक्त को घटना मे प्रयुक्त एक अदद रिवाल्वर 32 बोर व एक अदद चाकू बरामद किया गया। सीसीटीवी कैमरा की सहायता से उक्त घटना का सफल अनावरण किया गया
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
जलालुद्दीन खान पुत्र अहमद अली निवासी म0नं0 62 नकहा नं0 01 यादव टोला थाना चिलुवाताल गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
1. मु0अ0सं0 619/22 धारा 393 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर।
2. मु0अ0सं0 620/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर।
3. मु0अ0सं0 621/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर।
बरामदगी-
1. घटना मे प्रयुक्त एक अदद रिवाल्वर 32 बोर नाजायज
2. एक अदद नाजायज चाकू
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम-
1. उ0नि0 आशीष कुमार सिंह चौकी प्रभारी असुरन थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
2.उ0नि0 महेश चौबे चौकी प्रभारी हड़हवाफाटक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर।
3. का0 आजाद अली थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
4. का0 अमृत यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

