👉देवरिया जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज कलक्ट्रेट स्थित सभागार में विगत दिनो आयोजित जनता दर्शन एवं वन स्टॉप सेन्टर की संस्तुति के आधार पर 25 सर्वाधिक जरुरतमंद महिलाओं को दीवाली का उपहार देकर सम्मानित किया।
✍️देवरिया जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनता दर्शन में नियमित रुप से फरियादी मिलने आते है। मा0 मुख्यमंत्री जी संकल्पना है कि फरियादियों को अधिक से अधिक समय दिया जाये और उनकी समस्याओं को सुना जाये, जिसके दृष्टिगत कुछ फरियादियों के प्रति देवो भव की धारणा आई।
👉इन महिलाओं ने जनता दर्शन के दौरान अपनी-अपनी समस्याओं को उठाया
था, जिसके लिए शासकीय योजनाओं एवं जन सहयोग से इनका समाधान किया गया।
✍️ इन महिलाओं की समस्यायें आवास, शिक्षा, यातायात साधन, घरेलू हिंसा, अनाज की कमी, चिकित्सा से जुडी थी। वन स्टॉप सेन्टर की टीम द्वारा इन महिलाओं की वास्तविक स्थिति की जॉच के उपरान्त इनकी समस्याओं का समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर ऐसे जरुरमंद लोगो को दीवाली पर्व का उपहार दिया गया, जिससे उनकी दीवाली खुशियों से रोशन हो सके।

