विशेष नोट-यदि किसी गरीब की ज़िन्दगी बचाने के लिए उसे नोटों से तौलना भी पड़ जायेगा तो सब कुछ बेच कर भी उसकी ज़िन्दगी बचाने का अपना प्रयास नही छोड़ूँगा!
रामकृपाल आप जिंदगी की जंग जरूर जीतेंगे मैं साथ हूँ -पवन सिंह
….
महराजगंज जिले को रोशन करने वाले रामकृपाल जी जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे है,एक तरफ रामकृपाल का संघर्ष है तो दूसरी तरफ बुजुर्ग पिता और उनके घर वालो की दुवाएं!
आँखों मे आँसू और दिल मे दर्द लिए एक सवाल सबके जेहन में है की आखिर भगवान ने ऐसा क्यो किया महराजगंज जिले में संविदा पर कार्यरत लाइन मैन रामकृपाल की बायीं आँख और हाथ के साथ ही ज्यादातर हिस्सा झुलस गया है बाँयी हाथ के पंजे को डॉक्टर ने काट दिया है,रामकृपाल की आँखे अब कभी सपने नही देख पाएगी ! घर वालो के पास इलाज के लिए पैसे नही है बिजली विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी खामोस है! और ये खामोसी बहुत कुछ बया कर रही है ,बुजुर्ग पिता के सामने जवान बेटा की दर्द भरी चीख कानो को भेद रही है रामकृपाल की इस दर्द भरी चीख को हम कैसे अनसुना कर सकते थे हमने पीड़ित रामकृपाल के परिवार को इलाज के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है! मुझे मालूम है इस अर्थिक मदद से मैं रामकृपाल जी की आँखे और पैर हाथ नही ला सकता मगर ये जरूर है बुजुर्ग पिता जिनका बुढ़ापे का सहारा रामकृपाल बनना चाहते थे उस पिता के लिए मैं सहारा जरूर बन सकता हूँ! मैं हर वक्त रामकृपाल जी के परिवार के साथ खड़ा रहूँगा ! 🙏🏻
ये पवन सिंह का वचन है !
“पवन सिंह”
98389 71467

