➡️साँथा ब्लाक के बरईपार ग्राम पंचायत में सरकारी हैंडपंपों की हालत बदहाल
➡️संत कबीर नगर। साँथा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरईपार में काफी दिनों से सरकारी नल खराब है। सरकारी नल के मरम्मत कार्य के नाम पर ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से 116550 रू• मरम्मत का भुगतान भी कर लिया गया है। लेकिन ग्राम पंचायत बरईपार में नल का मरम्मत कार्य हुआ नहीं। ऐसे ही तमाम कार्यों का भुगतान करा लिया जाता है और कार्य नहीं होता है।सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। आखिर कब तक ऐसे ही सरकारी धनो को लूटते रहेंगे यह कर्मचारी, देखने वाली बात यह होगी कि शासन प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।
रिपोर्ट : मारुति नंदन

