एनसीसी का मुख्य उद्देश्य एकता और अनुशासन – ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत
गोरखपुर – खजनी क्षेत्र के एसडीडी इंटर कालेज बढ़यापार में 45 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत ने निरीक्षण किया और कैडेटों को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं को चरित्रवान साहसी ईमानदार नागरिक बनाने के साथ-साथ अफसर के गुण तथा कुशल नेतृत्व प्रदान करना है।आज देश में एनसीसी के कुल कैडेटों की संख्या सत्रह लाख से ज्यादा है शुरुआत में यह संख्या बीस हजार से कम थी। आखिरी दिन एनसीसी कैडेटों के बीच ड्रिल, फायरिंग,एक्सटंपोर स्पीच, क्विज कंप्टीशन,फायरिंग कंपटीशन आदि विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कैडेटों को ग्रुप कमांडर ने पुरस्कृत भी किया।अंत में कैंप कमांडेंट एके दीक्षित ने कैडेटों को कैंप में मिले ज्ञान व प्रशिक्षण का प्रयोग अपने व्यवहारिक जीवन में करने की सलाह दी।एडजूटेंट ले शशिमौलि त्रिपाठी डाॅ वाहिद अली अजय शुक्ल अनिल कुमार एसएम मान बहादुर खामचा सूबेदार नारायण ठकुरी डॉ शिवेंद्र तिवारी दिग्विजय सिंह संजय प्रजापति सहित तमाम कैडेट मौजूद रहे।

