*चिलुआताल थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर कर दिया जान*
*अमूल्यरत्न न्यूज़ मंडल संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट*
*मां के साथ ननिहाल में रहता था अनूप, भांजे के खिलाफ मामी ने दर्ज कराया था केस; मामी को था शक- कहीं प्रापर्टी में हिस्सा न मांगे अनूप*
*गोरखपुर*/चिलुआताल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक युवक ने अपने छत की कुंडी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। हालांकि फिलहाल सुसाइड की वजह पारिवार विवाद की बात सामने आ रही है। घटना चिलुआताल इलाके के मुड़िला उर्फ मुड़ेरा शुक्रवार की सुबह की है।
*मां के साथ ननिहाल में रहता था अनूप*
चिलुआताल इलाके के मुड़िला उर्फ मुड़ेरा का रहने वाला अनूप मदृदेशिया(22 वर्षीय) पुत्र कृष्ण कुमार अपने बचपन से ही अपने ननिहाल में रहता था। अनूप की मां अपनी शादी के कुछ दिनों बाद ही पति से विवाद के बाद मायके चली आई और तभी से यहीं रहने लगीं। अनूप का जन्म भी यहीं मुड़िला उर्फ मुड़ेरा में अपने मामा दिनेश कुमार के घर हुआ था।
*अनुप पर मामी ने दर्ज कराया था केस*
अनूप अपनी छोटा- मोटा व्यापार कर अपनी मां के साथ रह कर जीवन यापन करता था। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के दूसरे मामा चौधरी की पत्नी ने कुछ दिन पहले अनूप के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्हें शक था कि अनूप बड़ा हो कर उनकी जमीन जायदाद में हिस्से का दावेदार बन जाएगा। इसे लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था और वह डिप्रेशन में रहने लगा था। रोज की तरह गुरुवार की शाम अनूप कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक नहीं उठा तो परिवार के लोगों ने खिड़की के रास्ते देखा। वह साड़ी से छत के कुंडे में फंदा लगाकर लटका हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

