विधायक के हाथों मेधावियों ने पाया इस स्मार्टफोन चेहरे में आई खुशी की झलक फतेहपुर जनपद के अंतर्गत जहानाबाद विधानसभा से विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने आज कस्बा जहानाबाद के स्वं दिलीप कुमार स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण समारोह के दौरान 192 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा सरकार की मंशा है भविष्य में छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से सुसज्जित करने के साथ-साथ उन्हें ज्ञान से विज्ञान तक जोड़ा जाए जिससे छात्र छात्राओं को तकनीकी ज्ञान भी हो सके इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पारदर्शी बताते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं पर अब बिचौलिए नहीं दिखाई देते हैं पूर्ववर्ती सरकारों पर बिचौलिए हावी होते थे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय प्रबंधक संचालक डॉ उदय नारायण सचान, प्रबंधिका मिथिलेश कुमारी सहित विद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी मंडल अध्यक्ष लाल सिंह सूर्यवंशी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर प्रमुख रूप से देवरती निषाद, मालती वर्मा, गीता गुप्ता, नितिन उत्तम शाहिद विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थीं।