: गोरखपुर पुलिस ने ठीकेदार बताकर जालसाजी करने वाले दो आरोपितों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।इन्होंने खुद को जल निगम का अधिकारी व ठीकेदार बताकर 1.50 लाख रुपये की ठगी की थी। इनके पास से 85 हजार रुपये बरामद भी बरामद हुए हैं।फरार चल रहे तीसरे आरोपित की तलाश चल रही है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बातया कि 11 सितंबर को जालसाजों ने बांसगांव के रहने वाले विनोद यादव को फोन किया कि उनका ट्रैक्टर-ट्राली जल निगम में लगवाने के साथ ही ठीका दिलवा देंगे। फोन करने वाले ने बताया कि वह द्विवेदी बोल रहा है,
स्टेशन रोड के गेट नंबर छह पर आकर मिलिए।
14 सितंबर को विनोद पहुंचे तो गेट नंबर छह पर दो युवक मिले। एक ने अपना नाम ओपी यादव बताते हुए कहा कि वह जल निगम का जेई है। दूसरे ने अपना परिचय ठीकेदार रमेश श्रीवास्तव बताया। विनोद को बातों को में उलझाकर दोनों ने गाड़ी के कागजात व 1.50 लाख रुपये ले लिए। इसी बीच तीसरा साथी भी पहुंच गया। जिसके बाद झांसा देकर तीनों फरार हो गए।
: विनोद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कैंट थाना पुलिस ने रविवार की सुबह सर्विलांस की मदद से देवरिया जिले के भलुअनी थानाक्षेत्र स्थित विशुनपुरा निवासी रामकृपाल यादव और आजमगढ़ जिले के महराजगंज थानाक्षेत्र स्थित अमानी गांव निवासी संदीप यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर पता चला कि रामकृपाल ने अपना नाम ओ पी यादव और संदीप ने रमेश श्रीवास्तव बताया था। आरोपी रामकृपाल यादव देवरिया जिले के गौरी बाजार जील मोटर के सामने रौनक होटल नाम का होटल बनवा रहा है,

