गोरखपुर आज राष्ट्र वन्दन समिति और संगम आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में फेको सर्जन डॉ वाई सिंह और टीम द्वारा जागेश्वर पासी चौक
गोरखनाथ रोड गोरखपुर पर निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि समिति के अध्यक्ष विजय खेमका और विशिष्ट अतिथि महामंत्री दुर्गेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम का संयोजक राहुल गुप्ता ने बताया कि शिविर में 210 लोगों का नेत्र जांच किया गया जिसमें 30 मरीजों की मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। जिनका निशुल्क ऑपरेशन (दवा और जांच के खर्च में) संगम आई हॉस्पिटल गोरखपुर स्थित अस्पताल में कराया जाएगा ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय खेमका और विशेष अतिथि दुर्गेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि आंख भगवान की दी हुई सबसे अनमोल उपहार है। आंखों के प्रति थोड़ी सी लापरवाही हमको भयंकर परिणाम झेलने पर मजबूर कर सकती है ऐसे में डॉक्टर वाई सिंह और उनकी टीम द्वारा जांच शिविरों के माध्यम से आंख के प्रति जागरूकता के जो अभियान चलाया जा रहा है वह अत्यंत सराहनीय है। आंखों की समस्या से कैसे बचा जाए लोगों को कैंप के माध्यम से बताया गया व समझाया जा रहा।
आज इस कैंप में उपस्थित सभी लोग अपनी आंखों की समस्या के प्रति जागरूक भी दिखे जो अच्छा लगा।
चिकित्सक टीम में बृजेश सिंह प्रभाकर मिश्रा अंकुश राय का सहयोग रहा शिविर में मुख्य रूप से तिलक पैथोलॉजी के संचालक छोटे लाल शर्मा, राकेश शर्मा राहुल गिरी आदि लोग उपस्थित रहें।
शिविर में मुख्य रूप से राजू लोहारुका मुकेश दुआ अनुराग खेमका देवी लाल गुप्ता राहुल पांडेय रूपरानी विनीता रीता शर्मा प्रीति श्रीवास्तव स्वीटी गुप्ता माया गुप्ता समेत संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

