आकाशीय बिजली गिरने से दो की हुई मौत
अमूल्य रत्न न्यूज़ स्थानीय संवाददाता खजनी
गोरखपुर – खजनी क्षेत्र के पिपरा पीताम्बर गांव में शनिवार को धान की रोपाई के लिए खेत में पानी चलवाते समय आकाशीय बिजली गिरने से युवक और मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खजनी तहसील के अधिवक्ता कृपाशंकर सिंह का 20 वर्षीय बेटा शिवम सिंह खेत में धान की रोपाई के लिए मजदूर 35 वर्षीय लाला को लेकर पानी चलवा रहे थे।
इस बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।

