राप्ती नदी में उतराता मिला,महिला का शव
अमूल्य रत्न न्यूज़ संवाददाता गोरखपुर जयप्रकाश जयसवाल की रिपोर्ट
गोरखपुर – बांसगांव के गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर चौकी अंतर्गत गजपुर गांव के बाहर काली मंदिर के पास राप्ती नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिला है।
जिसकी सूचना राहगीर व ग्रामीणों ने गजपुर चौकी पर दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गजपुर चौकी प्रभारी संतोष सिंह ,
सोहगौरा चौकी इंचार्ज मनीष त्रिपाठी,
कांस्टेबल शुभम सिंह व अन्य हमराहीयों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 9:00 बजे गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम गजपुर काली मंदिर के पास नदी में महिला का अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई।
बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 9:00 बजे राहगीरों ने देखा कि राप्ती नदी में काली मंदिर के पास महिला का शव पानी में बहते हुए आ रहा है।
जिसकी सूचना राहगीरों ने गजपुर पुलिस चौकी को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची गजपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतिका की शिनाख्त में जुट गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतिका की उम्र लगभग 40 से 42 वर्ष है।
मृतका की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है आज सुबह लगभग 9:00 बजे गजपुर गांव के बाहर काली मंदिर के पास राप्ती नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिला है,
इसकी सूचना राहगीरों ने दी है मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेजने की कार्यवाही कर रही है।
अभी मृतका की पहचान नहीं हो पाई है,
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

