बिजली का जर्जर पोल बना राहगीरो के जान का खतरा
महराजगंज,शिकारपुर के NH730 को जोड़ती नगर सहकारी बैंक के ठीक सामने से दरौली मार्ग को जोड़ती पक्की सड़क पर पच्चासों ग्राम सभाओ का सम्पर्क मार्ग है।वही सटे पूरब कोने पर मुराली चाय की दुकान के सामने विजली का एक जर्जर सड़ा खम्भा जिसका निचला भाग लगभग1.5फुट बिल्कुल सड़ गया है।इस खम्भे की दास्तान कई बार अखबार व मोबाइल फोन के जरिये विजली विभाग को बताया जा चुका है लेकिन बिजली विभाग व सड़ा खम्भा किसी अप्रिय घटना के इन्जार में ध्यान देने की जरूरत नही समझ रहा है।यह जर्जर बिजली का खम्भा जिस दिन अचानक गिर गया तो हो निश्चित ही भयानक घटना होना निश्चित है।इस खम्भे से लगभग सैकड़ो बिजली के कनेक्शन भी जुड़े हुए है।मुराली, विजय वर्मा,वाशील खान,रामचन्द्र, अनिल यादव,सुरेश वर्मा,छांगुर गुप्ता,सुदर्शन पण्डेय आदि दुकानदारों का कहना है कि इस खम्भे की शिकायत मोबाइल फोन के ज़रिए बिजली विभाग को कई बार अवगत कराह जा चुका है।दुकानदारों ने यह भी कहा कि सूचना के बावजूद कोई विभागी अधिकारी व कर्मचारी देखने तक नही आया।लोगो ने यह भी बताया कि जिस दिन यह पूर्व विधायक जी का हाई माक्स बिजली का पोल गिरेगा तो भयंकर खतरे का कारण बनना निश्चित है,तब बिजली विभाग मुर्दे का वैद्य बनेगा।

