साप्ताहिक योग शिविर ( 15 – 21 जून 2022 ).
अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत दूसरे दिन आज दिनांक 16 जून 2022
को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर आरोग्य धाम बालापार रोड सोनबरसा गोरखपुर में प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक योग का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया । इस योगा में शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, इस योग का उद्देश्य सर्व जनमानस को रोग ब्याधि से मुक्त रहने का टिप्स दिया गया
तत्पश्चात प्रातः 9.30 से 10.30 बजे तक विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डॉ० प्रदीप कुमार राव द्वारा “भारतीय ज्ञान परम्परा में योग” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया ।
व्याख्यान कार्यक्रम में प्रतिभागियों के अतिरिक्त विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ अतुल बाजपेई, डॉ० डी० एस० अजीथा प्राचार्य गुरु गोरक्षनाथ कालेज आफ नर्सिंग सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

