आज कसया थाना में कथित प्रताड़ना में प्रताड़ित श्री देवा प्रसाद जी के घर जाकर मुलाकात किया। थाना क्षेत्र कसयाॅ के वासी देवा प्रसाद जी के अनुसार दिनांक 25-3-2022 को थाना कसयाॅ में तैनात सिपाही रविन्द्र कुमार जी तथा अन्य द्वारा किए गए कथित उत्पीड़न जिसमें देवा प्रसाद जी को मारा पीटा गया और पैसे की मांग की गई। मामला कल संज्ञान में आया अंततः देवा प्रसाद जी के यहां पहुंचकर उनकी बात सुना। प्रदेश में योगी जी की सरकार हर व्यक्ति की सुरक्षा को प्रथम वरियता दे रही है ऐसे में पुलिस का ऐसा वर्ताव और वो भी जनता के खिलाफ बिल्कुल अक्षम्य है।
देवा प्रसाद जी के अनुसार पुलिस सिपाही 1000 रूपये बेवजह माँगते हैं लेकिन ठेला चलाने वाले देवा प्रसाद 500 रूपए किसी तरह लेकर पहुंचते हैं केवल इसलिए उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। देवा प्रसाद जी निर्धन एवं दलित हैं, इनके साथ यह व्यवहार तो एकदम माफ नहीं किया जा सकता।
उक्त प्रकरण पर मैंने सी०ओ० कसया श्री पीयूष कांत राय जी से बात किया जिसके तुरंत बाद सी०ओ० साहब ने मामले की जाँच के आदेश दे दिए हैं। उपरोक्त घटना में संलिप्त किसी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।ब्यूरो रिपोर्ट,, अमूल्य रत्न न्यूज कुशीनगर