बी ई ओ को बैज लगाकर किया गया स्वागत
महराजगंज, पनियरा क्षेत्रांतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार क्षेत्र पनियरा महराजगंज पर बी ई ओ महोदय के प्रथम आगमन पर यासमीन जहां द्वारा बैज लगाकर स्वागत किया गया , इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में कक्षा 8 में सन्नी कुमार गौतम, दिलीप कुमार, कुर्बान अली , कक्षा 7 से शीतल भारती , शिल्पा गौतम , अंश कुमार गौड़ , कक्षा 6 से आशमां खातून , प्रिया भारती ,व मनीष कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को खण्ड शिक्षा अधिकारी गरिमा यादव ने अंक पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया एवं उनके मनोबल को अग्रणी भविष्य के लिए शुभकामनाएं शुभाशीष दी इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पटेल , कैलाश गुप्त , यासमीन जहां ,शम्स तबरेज , अजीत कुमार सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे ।

