*राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट ने होली गरीब बच्चों संग मनाया*
आज दिनांक 17.3.2022को कैंट थाना क्षेत्र में शास्त्री चौक स्थित चोराहा पर होली नन्हे मुन्ने बच्चों को साथ लेकर मनाया गया।ये हर साल आगे इसी तरह इन बच्चों संग मनाया जाएगा।
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट द्वारा आज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी द्वारा होली के इस महापर्व के अवसर पर दोपहर 2:30 बजे शास्त्री चौक पर समाज के गरीब तबके और असहाय बच्चों के बीच रंग गुलाल , पिचकारी व मिष्ठान वितरण किया गया। साथ ही संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने कहा कि समाज के इन निचले तबकों को साथ लेकर उन्हें अपनापन देकर उनकी मदद करके होली के इस पर्व को मनाएं जिससे सामाजिक समरसता की स्थापना की जा सके। साथ ही समाज के उच्च तबके के लोगों को भी इन गरीब तबको के बच्चों के बिच अपना प्यार बांटना चाहिए ।इससे मानवतावाद की दीप प्रज्वलित होती है। समाज में आपसी प्रेम और बना रहे और बच्चों के अंदर एकता की भावना जागृत हो चाहे वह समाज की कोई भी धर्म जाति के बच्चे हो होली के अवसर पर उनके मन में अच्छे भाव रहे और देश के विकास में हो एकजुट होकर के जिस तरह होली के रंग उनके जीवन को खुशहाली प्रदान करें उसी तरह इसमें भी खुशहाली हो जन-जन में अच्छी भावना हो राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट का यही उद्देश्य है इसी उद्देश्य के साथ यह कार्यक्रम किया गया है ताकि लोग आपस में प्रेम भाव से रहें और हमारे देश का विकास अच्छी से हो जय हिंद जय भारत इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह ,जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर यादव , जंग बहादुर शुक्ला , शहर अध्यक्ष ईश्वर चंद चौहान,प्रवेश त्रिपाठी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।