*होली पर्व पर फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई*
*निजामपुर स्थित कचरी के गोदाम पर की छापेमारी*
*टीम ने 106 बोरी कचरी को किया सीज,लिए दो नमूने*
*ए आर न्यूज, रिपोर्ट – शिवम राज गोरखपुरी*
*गोरखपुर::* सहायक आयुक्त खाद्य कुमार गुंजन के निर्देश पर मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में होली पर्व के पहले फ़ूड विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निजामपुर स्थित कचरी के गोदाम पर छापेमारी कर दो नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया। टीम ने प्रथम दृष्टया कचरी में कलर अधिक पाए जाने पर 106 बोरी को सीज की कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री मालिक की सुपुर्दगी में दिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य कुमार गुंजन ने बताया कि आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी पर्व होली के दृष्टिगत रखते हुए बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है इसी क्रम में टीम ने आज निजामपुर स्थित कचरी के गोदाम पर छापेमारी की गई जांच के दो नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला के लिए जांच हेतु भेजा गया है निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में तैयार हो रहे कचरी में कलर की मात्रा अधिक पाए जाने पर 106 बोरी कचरी की सीज कार्रवाई की गई है। जो नमूने लिए गए हैं उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी । खाद्य कारोबारकर्ता से अपील है कि वह आम जनमानस को उपलब्ध कराए जाने वाले खाद्य पदार्थ की स्वयं भी जांच करने के बाद ही बिक्री करें अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रेश कुमार नत्थू कुशवाहा नरेश तिवारी प्रतिमा त्रिपाठी शामिल नहीं

