होली के पवित्र त्यौहार पर सम्मत न गड़ना बन सकता है बवाल का घर
महाराजगंज, सदर तहसील अंतर्गत एक ग्राम सभा दरौली है जहाँ कुछ बर्षो से होली के पर्व पर सम्मत गाड़ने की बात को लेकर चर्चा गर्म हो जाती है।जबकि सम्मत का स्थल पुराने समय से गांव के दक्षिण दिशा में गड़ता चला आ रहा था। एक दबंग जैराम गुप्ता जबरन भवन निर्माण करवा लिया है।सम्मत प्रकरण को लेकर पिछले बर्ष सदर कोतवाली को प्रार्थना पत्र के माध्यम से सम्मत उसी जमीन पर पुलिस प्रक्रिया के द्वारा गाड़ी गयी।भवन निर्माण की सूचना पा कर पूर्व लेखपाल ने निर्माण को रोक दिया था।लेकिन दबंग जैराम गुप्ता पिछले बर्ष जबरन घर बनवा लिया।अब आज फिर सम्मत गढ़ने को लेकर फिर अपवाद हो गया है।ग्राम प्रधान के कहने पर भी जैराम गुप्ता सम्मत गाड़ने नही दे रहे है ।जिसकी कि सूचना प्रधान पति ने प्रार्थना पत्र के जरिये उप जिलाधिकारी तथा सदर कोतवाली को अवगत कराया है।सदर कोतवाल ने हिन्दू धर्म के प्रतीक सम्मत गड़वाने का आश्वाशन दिया,सदर कोतवाल ने कहा कि यदि स्थिति सही नही बनी तो इसमें संलिप्त विरोधियो पर विधिक कार्यवाई करके जेल भेज दिया जाएगा।

