*गोरखपुर…मतगणना स्थल की सुरक्षा करेंगे 2500 पुलिस*
*अमूल्य रत्न न्यूज़ संवाददाता रमाकांन्त जायसवाल की रिपोर्ट*
★★6 कंपनी पैरामिलिट्री और 3 कंपनी पीएसी भी रहेगी तैनात, सड़कों पर भी CCTV कैमरे
गोरखपुर में गुरुवार को होने वाली मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना स्थल और यूनिवर्सिटी की सुरक्षा के लिए 2500 पुलिस वाले और 6 कंपनी पैरामिलिट्री और 3 कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। साथ ही यूनिवर्सिटी के एंट्री प्वांइट के अलावा सड़कों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे निगरानी की जाएगी।
इसके अलावा ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस भी अपनी तरफ से वीडियोग्राफी कराएगी। वहीं यूनिवर्सिटी गेट के पास भीड़ एकत्र करने की अनुमति नहीं रहेगी।
बुधवार को पुलिस लाइंस में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने ब्रीफिंग कर फोर्स को उनकी ड्यूटी समझाई। मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस भी बाहर आने-जाने वालों की वीडियोग्राफी करेगी।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एंट्री प्वाइंट के अलावा सड़कों पर भी सीसी टीवी कैमरे लगाए हैं, ताकि अगर कोई उत्पात की कोशिश करे तो उनकी फोटो पुलिस के पास रहे और कार्रवाई की जा सके।
मतगणना स्थल और यूनिवर्सिटी की सुरक्षा के लिए 2500 पुलिसवाले और 6 कंपनी पैरामिलिट्री और 3 कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है।
मतगणना स्थल से 200 मीटर दूरी तक किसी भी तरह की भीड़ एकत्र होने की अनुमति नहीं है। सिर्फ जिसके पास एंट्री पास होगा वहीं अंदर प्रवेश कर सकेगा। आने-जाने वाले पुलिस, अधिकारी, पत्रकार सबका प्रवेश द्वार निर्धारित कर दिया गया है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि धारा 144 लागू है, इस वजह से भीड़ एकत्र होने पर पुलिस नियमानुसार केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा में पांच कंपनी पैरामिलिट्री, एक कंपनी बीएसएफ, तीन कंपनी पीएसी के अलावा 25 सौ पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 700 से जयादा कर्मचारी मतगणना संपन्न कराएंगे। सभी की ट्रेनिंग कराई जा चुकी है। वहीं स्ट्रांग रूम में की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

