रेगर समाज की बैठक में शिक्षा को बढ़ावा देने की शपथ ली
आकोला । चित्तौड़गढ़ । शंकर जाट । सांडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रेगर समाज कांठल की बिचली चौकी के पंचों की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता चमनलाल शेर, सभाअध्यक्ष नारायणलाल आलोडिया एवं मेवाड़ रेगर समाज सुधार समिति के प्रतिनिधि सुखलाल वागोरिया रहे । बैठक में नवनियुक्त कार्यकारिणी ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शपथ ली । समाज को कोविड गाइडलाइन की पालना करना एवं वृक्षारोपण कार्य करना एवं समाज सुधार के लिए विचार विमर्श किया । कमेठी के उपाध्यक्ष बंसी लाल वागोरिया ने सराय निर्माण के लिए योजना प्रस्तुत की । कोषाध्यक्ष बंसीलाल शेरसिया सचिव नारायणलाल पलिया, शिक्षा प्रकोष्ठ रोशन लाल जाटोलिया एवं अशोक कुमार आरटीया ने कोराना काल में शिक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु समाज जनों को आहवान किया । प्यार चन्द्र सेर, नानुराम आर्टिया, मुकेश सेरसिया, जगन्नाथ जाटोलिया, कनिराम सेरसिया, जगदीशचन्द्र शेर, मनोहरलाल जाटोलिया, बंसीलाल सेरसिया ने समाज को संगठित रखने हेतु विचार व्यक्त किया।

